Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जमीन विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत वार्ड 12 में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दाे पक्षाें के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसका ग्रामीणों के सहयोग से पीएससी भीमनगर में उपचार करवाया गया। मारपीट में घायल राजकुमार शर्मा के भाई मंटू शर्मा ने बताया कि प्रभु शर्मा, शंभू शर्मा, मनोज शर्मा, तुलसी शर्मा, दीपक कुमार एवं अमित कुमार खेत में लगे सब्जी, हल्दी, आम का पेड़ जबरन काटने लगा। जिसे रोकने पर आरोपियों ने राजकुमार शर्मा के साथ मारपीट की। वहीं, बचाने गए पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करने की। इस बाबत रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कांड संख्या 50/20 एवं 51/ 20 दर्ज किया गया है। जिसमें एक पक्ष के 06 एवं दूसरे पक्ष के 04 लोगों पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विवाद के बाद थाना पहुंचे खून से लथपथ जख्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ftlwI
via IFTTT

No comments