Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संक्रमित युवकों के संपर्क में आए सभी 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

क्वारेंटाइन सेंटर में पॉजिटिव युवकों के सम्पर्क में आए 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस खबर के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बरबसपुर के क्वारेंटाइन सेंटर में 19 जुलाई को हैदराबाद से आए दो युवकों की रिपोर्ट 23 जुलाई को पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। उसकी मुख्य वजह थी पॉजिटिव युवक 11 लोगों के सम्पर्क में आए थे, जिनको तत्काल क्वारेंटाइन सेंटर में रखकर रविवार 26 जुलाई को सैंपल बैकुंठपुर कोविड हॉस्पिटल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा ग्राम पंचायत सचिव व 4 अन्य जो कि उत्तरप्रदेश से 20 जुलाई को आए लोगों के सैंपल 21 जुलाई को रायपुर भेजे गए थे। कुल मिलाकर कुल 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। अब इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर से होम क्वारेंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। वहीं एक युवक जो रविवार को बिहार से लौटा है उसे अभी क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा गया है, जिसका सैंपल भेजा जाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CVNGhO
via IFTTT

No comments