Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

घर से जेवरात और 20 हजार चोरी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने घर से सोने-चांदी के जेवरात पार करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए जेवरात बरामद कर लिया है।
मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत टीव्ही टावर के पास किराए के मकान में रहने वाली पदमा यादव पिता रामरतन ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर की आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर और नगदी 20 हजार रुपए चोरी चले गए हैं। महिला ने पड़ोस में रहने वाली अनीता शाह जो अक्सर उसके घर आया करती थी, उस पर संदेह जाहिर किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस पतासाजी कर रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला सोने-चांदी के जेवरात बेचने की फिराक में घूम रही है। तत्काल घेराबंदी कर टीव्ही टावर वार्ड नंबर 17 निवासी आरोपी महिला 29 वर्षीय अनीता पति कुंदन शाह को थाने लाकर महिला आरक्षक ने पूछताछ की। इसमें आरोपी महिला ने चोरी करने की बात स्‍वीकार कर ली। महिला के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कुल कीमत 74 हजार 300 रुपए आंकी गई है, उसे बरामद कर 27 जुलाई को उसे न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/334eSWf
via IFTTT

No comments