Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

23 हजार 819 व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टे बांटे गए

जिला स्तरीय वन अधिकार मान्यता समिति की बैठक केएल चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें 787 सामुदायिक वन अधिकार दावा और 206 व्यक्तिगत वन अधिकार दावों से संबंधित प्रकरणों को अनुमोदित किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वन अधिकार समिति के सदस्य हेमंत धु्रव, नरोत्तम पडोटी एवं श्यामा पट्टावी और वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम, मनीष कश्यप तथा आरसी मेश्राम एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक दलेला भी मौजूद थे।
जिले में अब तक 989 सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र का वितरण किया जा चुका है। जिले में वन अधिकार मान्यता पत्रों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा 16 जून 2020 से लेकर अब तक 4 हजार 508 सामुदायिक वन अधिकार दावों को जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है एवं वन अधिकार मान्यता पत्र बनाए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिले में अब तक 23 हजार 819 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों का वितरण किया जा चुका है तथा 16 जून से लेकर अब तक 788 नवीन दावों का जिला स्तरीय समितियों द्वारा अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय समिति द्वारा 8 हजार 788 व्यक्तिगत वन अधिकार निरस्त दावों का पुनर्विचार किया गया एवं समक्ष में सुनवाई उपरांत 2250 दावों का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f5ZN8X
via IFTTT

No comments