Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

54-54 हजार से बनाए जा रहे मुर्गी पालन शेड

नरहरपुर ब्लॉक में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कलेक्टर केएल चौहान ने किया। उन्होंने ग्राम अमोड़ा के धान खरीदी केंद्र में निर्मित चबूतरा, ग्राम पंचायत कोचवाही एवं ग्राम पंचायत मासूलपानी के आश्रित ग्राम राजपुर के गोठान का निरीक्षण किया। गोठान में मुर्गी शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन कर आजीविका संवर्धन किया जाएगा। कोचवाही के गोठान में चार मुर्गी शेड तथा ग्राम राजपुर के गोठान में दस मुर्गी शेड का निर्माण किया जा रहा है। प्रति मुर्गी शेड का निर्माण 54 हजार की लागत से की जा रही है। ग्राम कोचवाही एवं राजपुर में चार-चार मुर्गी शेड बनकर तैयार हो चुका है।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें मुर्गी पालन का कार्य अच्छे ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। जनपद सीईओ मुर्गी पालन शेड के दीवार में बढिय़ा पेंटिंग कराने कहा। ग्राम राजपुर के गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा साग-सब्जी की खेती भी की जा रही है। समूह द्वारा करेला, भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, हल्दी इत्यादि लगाया गया है, जिसकी तारीफ कलेक्टर ने की। उन्होंने गोठान के चारागाह में मक्का भी लगाने कहा। ब्लॉक के दो मॉडल आश्रम-छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय नरहरपुर के नवीन पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास और आदिवासी बालक आश्रम सोनपुर (कोर्रामपारा अमोड़ा) को मॉडल आश्रम-छात्रावास बनाया जा रहा है। इसके लिए भवन के नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है।
गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने कहा
कलेक्टर ने कार्यों का निरीक्षण किया एवं संबंधित उप अभियंता को दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा नरहरपुर में निर्माणाधीन ढाई-ढाई सौ सीटर बालक एवं कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा गया। उन्होंने ग्राम झलियामारी में 50 सीटर कन्या आश्रम के लिए भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से गांव की समस्याओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पटवारी के नियमित उपस्थिति के बारे में भी पूछा। ग्रामीणों द्वारा दूसरा पटवारी पदस्थ करने की मांग की गई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे को निर्देश दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Poultry shed being built from 54-54 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D1XV3O
via IFTTT

No comments