Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया, बोर चल रहे न पंखे

ग्राम पंचायत आलबेड़ा में लो वोल्टेज की समस्या से गांव के लोग परेशान हैं। लिखित शिकायत करने बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पहले एक 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। उसे निकालकर कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है तब से गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
कांकेर से 15 किमी दूर ग्राम पंचायत आलबेड़ा में लो वोल्टेज की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का विभाग के अफसर से मुलाकात नहीं हो पाई। परेशान ग्रामीण कार्यालय में एक कर्मचारी को ज्ञापन देकर लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह पहले 22 जुलाई को भी कांकेर शिकायत करने आए थे तब अफसर ने कहा था एक सप्ताह में समस्या का निराकरण किया जाएगा। इसके पहले धनेलीकन्हार के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। आलबेड़ा में 140 घर हैं तथा 60 बोर हैं। गांव में दो ट्रांसफार्मर हैं। एक ट्रांसफार्मर 100 केवी का तथा दूसरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर था। ग्रामीणों की शिकायत है सालभर पहले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने 100 केवी का ट्रांसफार्मर हटाकर 63 केवी का लगा दिया। तब से लो वोल्टेज की समस्या है।

एक साथ बोर पंप चलने से वोल्टेज की समस्या
धनेलीकन्हार बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री मुकेश सिन्हा ने कहा इस साल क्षेत्र में बारिश काफी कमजोर है। खेतों की सिंचाई करने सभी गांवों में एक साथ कई पंप चल रहे हैं। इसी के चलते वोल्टेज की समस्या है। मेरे कार्यकाल में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर कब तथा कैसे बदला इसकी जानकारी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
63 kV transformer mounted, bore not running fans


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWFNaz
via IFTTT

No comments