Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोंडागांव में 9, नारायणपुर में 3 और बस्तर में कोरोना के 2 नए मरीज मिले

कोंडागांव जिले में गुरुवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। इनमें चार आईटीबीपी, 4 सीआरपीएफ और एक जिला बल का जवान है। इसके अलावा नारायणपुर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो ग्रामीण और एक सरकारी कर्मचारी शामिल है। इसी तरह बस्तर जिले में दो नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक युवक पथरगुड़ा और एक युवक लोहांडीगुड़ा का है। इधर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलाजी डिपार्टमेंट में गुरुवार को नमूनों की जांच में तेजी लाई गई है। करीब 4 सौ से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।
मेकाॅज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था के अलावा अब धरमपुरा स्थित बालक छात्रावास की बिल्डिंग में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने जिला प्रशासन जुटा है। यहां करीब 200 बिस्तरों वाला एक हाॅस्पिटल तैयार कर लिया गया है, ताकि यदि जरूरत पड़े तो फिर इसका उपयोग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए किया जा सके।

मेकाॅज में खुले में फेंकी गई पीपीई किट
इधर मेडिकल कॉलेज के जेआर हाॅस्पिटल के पास पिछले दो दिनों से किसी ने पीपीई किट खुले में फेंक दी है। यहां के स्टाफ बता रहे हैं कि जेआर हाॅस्पिटल में रखे गए माइक्रोबायलाजी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को हाॅस्टल से बाहर निकालने पहुंचे किसी कर्मचारी ने फेंकी है। यह पीपीई किट पिछले दो दिनों से यहीं पड़ी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 new patients found in Kondagaon, 3 in Narayanpur and 2 in Corona in Bastar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pa9dWv
via IFTTT

No comments