Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दलपत सागर किनारे दुकानें लगवाईं, भारी वाहनों से हो रही परेशानी

कोरोना संक्रमण के बीच नगर निगम ने नर्सिंग होम और धरमपुरा रोड किनारे सब्जी दुकान लगाने वालों के लिए दलपत सागर किनारे व्यवस्था की है। आनन- फानन में की गई व्यवस्था के चलते गुरुवार को यहां पर व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी ।
दोपहर 12.30 बजे इस मार्ग से आवाजाही करने वाली भारी गाड़ियों के चलते होने वाली परेशानी और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने इसकी शिकायत निगम अध्यक्ष कविता साहू से की । लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मौके पर पहुंची अध्यक्ष ने यातायात अमले को बुलाया और इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा । इसके साथ निगम आयुक्त को फोन कर यहां पर टैंकर भेजने की व्यवस्था करने के
लिए कहा।
आयुक्त ने कहा कि त्योहार के चलते भीड़ नहीं हो और कोरोना को लेकर लागू नियमों का पालन हो इसके लिए शहर में इस समय चार से पांच जगहों पर बाजार लगवाया जा रहा है । साहू ने कहा कि व्यापारियों की शिकायतों को दूर करने की कोशिश लगातार की जा रही है। ज्ञात हो कि बुधवार को महापौर सफीरा साहू और आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने इस जगह का मुआयना करने के बाद यहां पर सब्जी व फल दुकानें लगवाने की बात कही थी जो गुरूवार से शुरू हो गई ।

अलग-अलग नहीं एक साथ ही लगीं सभी दुकानें
लालबाग मैदान में नए तरीके से लगाई जाने वाली दुकानों को लेकर निगम ने बुधवार को फल से लेकर सब्जी और अन्य दुकानों को एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग जगहों पर एक साथ संचालित करने की बात कही थी जो गुरूवार को दिखाई नहीं दी। व्यापारियों की मर्जी के आगे निगम की एक नहीं चली। हालत यह रही कि मछली से लेकर सब्जी व फल की दुकानें पास - पास में लगी थी । जिसको लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई ।

व्यापारियों से कहा- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
शहर के लालबाग इलाके में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निगम ने गुुरुवार से मैदान के बीचो बीच दुकानें लगवाने की व्यवस्था की है । सुबह मनचाही जगह पर दुकान लगाने के लिए कई व्यपारी सुबह पांच बजे से ही मैदान में पहुंच गए थे । सुबह 9 बजे तक कई व्यापारियों के द्वार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियम का पालन नहीं किया जा रहा था । जैसे ही इसकी शिकायत निगम आयुक्त को मिली वे मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। इसके अलावा कई व्यापारियों को नियमों का पालन नहीं करते देख कार्रवाई करने की चेतावनी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops set up along Dalpat Sagar, problems caused by heavy vehicles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EBu6ba
via IFTTT

No comments