Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अंतागढ़ की नर्स के कांकेर में रहने वाले माता-पिता-भाई संक्रमित

अंतागढ़ अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स के माता पिता व भाई को कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। तीनों कांकेर अलबेलापारा वार्ड से सटे खपरापारा निवासी हैं। खपरापारा में बुधवार साप्ताहिक बाजार में सामान व सब्जी खरीदने नर्स की मां बाजार पहुंची थी। उसके शिक्षक पिता व भाई भी गांव में घूमते रहे थे। गुरूवार 30 जुलाई को ही तीनों को अंतागढ़ से कांकेर कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
अंतागढ़ में पदस्थ स्टाफ नर्स के माता पिता व भाई पिछले कुछ दिनों से आना जाना कर रहे थे। गत 12 से 23 जुलाई तक तीनों अंतागढ़ में नर्स के घर थे। 29 जुलाई को फिर तीनों अंतागढ़ पहुंचे।
अंतागढ़ में अस्पताल के निकट सरकारी क्वाटर में तीनों बेटी के साथ थे। 30 जुलाई को बुखार व सर्दी खांसी के कारण नर्स पिता को इलाज कराने अस्पताल ले गई जहां एंटीजेन टेस्ट में कोराेना पाॅजीटिव पाया गया। शंका के चलते नर्स, उसकी मां व भाई का भी टेस्ट किया गया। मां व भाई की रिर्पोट पाॅजीटिव आई जबकि नर्स की रिर्पोट निगेटिव आई।

कांकेर में रिटायर्ड डाॅक्टर के संपर्क में भी आए
कांकेर में रहने के दौरान शहर के एक रिटायर्ड डाक्टर से इलाज कराने पहुंचे थे। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद डाक्टर का नाम सामने आने पर जानकारी सीएमएचओ कार्यालय को दी गई है। डाक्टर का भी सेंपल लिया जा रहा है। कांकेर से अंतागढ़ जाने के दौरान कार से गए थे जिसका चालक कांकेर निवासी की जानकारी जुटाई जा रही है। इनके कांकेर शहर में सामान आदि खरीदने जाने की बात समाने आई है।

अस्पताल सैनिटाइज, नर्स होम आईसोलेशन में
वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीएमओ अंतागढ़ अशोक संभाकर ने बताया जांच फीवर क्लिनिक में की गई थी। पाॅजीटिव पाए जाने के बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRZFOd
via IFTTT

No comments