Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोदो, कुटकी, दलहन, तिलहन फसल को बढ़ावा देने के निर्देश

कृषि सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। देवांगन वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी गोठान समितियों से ही किए जाने कहा। किसान भी वर्मी कम्पोस्ट खरीदना चाहें तो उन्हें गोठान समिति से प्रदान किया जाए। विक्रय के लिए गोठान में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध होने की जानकारी किसानों को हो सके, इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। गोबर खरीदी के प्रतिदिन के मॉनीटरिंग के लिए गोठानवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने कहा गया। उन्होंने कहा कोविड.19 के बचाव एवं एहतियात बरतते हुए अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को गोबर की आवक को ध्यान में रखते हुए वर्मी कम्पोस्ट बनाने केंचुआ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने कहा। । कार्ययोजना बनाकर कोदो, कुटकी, दलहन, तिलहन फसलों को बढ़ावा देने कहा। वन अधिकार पट्टाधारियों को भूमि समतलीकरण से लाभान्वित करने तथा किसान सम्मान निधि में शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन कराने कहा।

किसानों को सब्जी लगाने के लिए भी प्रेरित किया
उन्होंने लखनपुरी में बनाई गई घुरवा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बरसात के बाद जिले के सभी ब्लॉकों में इसी प्रकार की घुरवा बनाए जाने कहा। उद्यानिकी विभाग को बाड़ी योजना के लक्ष्य की पूर्ति कराएं तथा किसानों को खाद-बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराएं। किसानों को बाडिय़ों में साग-सब्जी भरपूर मात्रा में लगाए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
18 सौ से ज्यादा वन अधिकार पट्‌टे दिए
कलेक्टर केएल चौहान ने वन अधिकार पट्टा की जानकारी देते बताया जिले में पिछले वर्ष 23 हजार 819 व्यक्तिगतए 989 सामुदायिक और 18 वन संसाधन के पट्टा वितरण किया गया है। इस वर्ष 4507 सामुदायिक और 3038 व्यक्तिगत प्रकरण का जिला स्तरीय वन अधिकार समितियों के माध्यम से अनुमोदित किया गया है। बैठक में एसपी एमआर अहिरे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे, वन मंडलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर मनीष कश्यप आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DknkpG
via IFTTT

No comments