Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो जिले में ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं: संघ

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कोरिया की जिला कार्यकारिणी और ब्लाॅक अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। इसमें कर्मचारियों ने ब्लाॅक वार समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। संघ ने पहले कर्मचारियों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर चर्चा की थी, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों की समयमान पदोन्नति सहित कोविड बचाव के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने, जेडीएस कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन, आरएसबीवाय प्रोत्साहन राशि वितरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

सीएचसी चिरमिरी में प्रभारी द्वारा भेदभाव करने की जानकारी कर्मचारियों ने दी, जिस पर संघ पदाधिकारी विधायक से मिलकर जानकारी देंगे। जल्द ही कर्मचारी संघ का पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया से चर्चा करेंगे और निराकरण नहीं होने पर प्रतिकात्मक विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय संघ ने लिया है। मनेंद्रगढ़ में आरएसबीवाय राशि व एमआर टीकाकरण की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। अनुकंपा नियुक्ति के मामलों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

वहीं कर्मचारियों ने 50 लाख का बीमा व कोरोना भत्ता देने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष सौमेंद्र मंडल, महामंत्री आरडी दीवान, सचिव आरपी गौतम, खुर्शीद अहमद, राजकुमार जायसवाल, रमाशंकर साहू, दिलीप पांडेय, निजामुद्दीन खान, रामायण द्विवेदी, बिरेंद्र साहू, आरएस चेचाम, नामेंद्र पटेल, अरूण ताम्रकार, आरके तिवारी, रोहित मिश्रा, पी सोलोमन, लक्ष्मी रजक, पिंकू पटेल, रवि मिश्रा, इंद्रलाल कन्नौजिया, विदेशी नाहक, प्रशांत नायर, ओपी शर्मा, प्रवीण सिंह, उमाशंकर साहा, रामकुमार, प्रमेंद्र सिंह, काशी प्रसाद, मो. सिद्दीक सहित कई कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड नियमों का पालन करते हुए शामिल हुए। संगठन ने स्पष्ट कहा कि मांगों का तत्काल निराकरण नहीं होने पर कर्मचारी पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32VCxYR
via IFTTT

No comments