Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

समयमान वेतनमान का प्रस्ताव, आदेश जारी नहीं

संविलियन अधिकार मंच के जिला संयोजक दीपमाला साहू ने जिला पंचायत में भर्राशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा जून माह में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिन शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण और समयमान वेतनमान का प्रस्ताव पास हुआ है, उनका आदेश आज तक जारी नहीं हुआ है।
आलम यह है कि संविलियन के करीब पहुंचे शिक्षाकर्मी बेसब्री से अपने नियमितीकरण की राह ताक रहे हैं और उनके कार्यालय द्वारा संविलियन के लिए दस्तावेज जमा कराते समय जब नियमितीकरण का आदेश उनसे मांगा गया तो उनके पास जमा करने के लिए आदेश की कॉपी थी ही नहीं। पिछले महीने सामान्य प्रशासन समिति ने प्रस्ताव पास कर दिया है ऐसे में महज दो-चार दिन के अंदर आदेश जारी हो जाना था, जो आज लगभग 1 माह होने को हैं। इसके बाद भी आदेश जारी नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा सामान्य प्रशासन समिति से प्रस्ताव पास हो जाने के बावजूद आदेश न निकल पाना समझ के परे हैं। इसी प्रकार जिन शिक्षाकर्मी को समयमान वेतनमान मिलना है उनका भी आदेश आज तक जारी नहीं हो सका है। वे संविलियन होने के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी हो जाएंगे, ऐसे में पुराने विभाग से एरियर्स राशि प्राप्त करना टेढ़ी खीर हो जाएगी। जो शिक्षाकर्मी पहले से ऐसे मामलों में फंसे हैं उनका आज तक निराकरण नहीं हो सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZZ9iCF
via IFTTT

No comments