रोपा लगा रहीं नौ महिलाएं गाज से झुलसीं, एक की मौत
ग्राम राधानगर में धान रोपा लगा रहे 9 महिलाएं गाज गिरने से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल सरपंच रामधनी सिंह सहित ग्रामीण रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं एक अन्य घटना में ग्राम देवीगंज में गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को चार बजे राधानगर बांध के पास धान का रोपा लगा रहे मंजरी पति सिरोधर 62 वर्ष, राजमती पति देव शरण 62 वर्ष, रामकल पिता देवसाय सिंह 18 वर्ष, देव कल पिता देवसाय 16 वर्ष, राजामती पति रामाधार, सीतापति पति बसंत 35 वर्ष, ननकी पति श्याम धरी 35 वर्ष, देव मती पिता रामदनी 16 वर्ष, अनीता पिता प्रमोद 16 वर्ष सभी गाज गिरने से घायल हो गए। गाज गिरने से घायल लोगों को देखने विधायक प्रतिनिधि व्यास मुनि यादव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। एक दूसरी घटना में ग्राम पिपरोल की पार्वती देवी पति पानकेल 35 वर्ष अपने भाई के यहां ग्राम देवीगंज आई थी जो वापस पिपरोल जाने के लिए निकली थी इसी दौरान गाज गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/311li67
via IFTTT
No comments