Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वन कर्मचारी संघ की बैठक में प्रमोशन और वेतन विसंगतियों पर की गई चर्चा

वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष हरीश कोड़ोपी की उपस्थिति में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्या, पदोन्नति, वेतन विसंगति, संघ के संचालन एवं आगे की गतिविधियों का निर्वहन के संबंध में चर्चा की गई। वन कर्मचारियों की पदोन्नति और उनकी वेतनमान में वृद्धि करने तथा वन कर्मचारी संघ को हो रही बाधाओं में एकजुट होकर निवारण एवं कर्मचारियों द्वारा वन से संबंधित जमीनी स्तर से कार्य करने के कारण हो रही समस्याओं निवारण कैसे किया जा सकता है इसके बारे में परिचर्चा की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष सतीश ठाकुर, संभाग अध्यक्ष पी तिवारी, लीना कश्यप, संतोष दुग्गा, जिला उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, मनोज निषाद, नागेंद्र सिंह, सुजीत खिलाड़ी, दुर्गेश, हेमलता नरेटी, सावित्री मंडावी, संजय सेवता आदि उपस्थित थे।
इसी तरह राज्य के वन क्षेत्रपालों की बैठक छत्तीसगढ़ बारनवापारा में हुई। इसमें छत्तीसगढ़ रेंजर एसोसिएशन का गठन किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी देव लाल दुग्गा बताया बारनवापारा में पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए वन क्षेत्रपालों की उपस्थिति में सर्व सहमति से छत्तीसगढ़ रेंजर एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें उपस्थित समस्त वन क्षेत्रपालों द्वारा निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें संरक्षक उमेश सिंह, अध्यक्ष व्हीएन दुबे, महासचिव आरके नादुलकर, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष सुयश धर दीवान, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गौड़, सह सचिव गोविंद सिंह, प्रमुख सलाहकार संजय रौतिया, सह सचिव एनके सिन्हा, महामंत्री रायपुर वृत्त जयकांत गुंडेचा, महामंत्री जगदलपुर वृत्त राज कुमार धु्रव, महामंत्री बिलासपुर वृत्त तरुण तिवारी, महामंत्री सरगुजा वृत्त अभिनव केसरवानी, महामंत्री कांकेर वृत्त देवलाल दुग्गा, महामंत्री दुर्ग वृत्त अनिल बॉम्बडे, मीडिया प्रभारी कृष्ण चंद्राकर बनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Discussion on promotion and salary discrepancies discussed in the Forest Employees Union meeting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EjyzPu
via IFTTT

No comments