Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

1 और पॉजिटिव: 28 मरीजों के संपर्क में आए 107 को तलाशा, इनमें से 75 की एंटीजेन जांच

जिले में 2 दिन में मिले 28 कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 107 लोगों के सैंपल रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जुटाए। इनमें से 75 लोगों का रैपिड एंटीजेन किट से जांच की गई, जिसमें रिसाईपारा के एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया। कोरोना संक्रमित नगरी के मृतक एमडी डॉक्टर का रविवार को रायपुर में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान रायपुर व धमतरी के 15 से अधिक अफसर मौजूद थे।
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि रविवार को जिले में 107 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 75 के एंटीजेन किट से जांच में 1 पॉजिटिव आए। 35 लोगों के आरटीपीसीआर के लिए स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए मेकाहारा भेजे है। उन्होंने बताया कि नगरी में पदस्थ एमडी विशेषज्ञ एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित आए थे। इनका रायपुर एम्स में इलाज के दौरान शनिवार शाम को निधन हो गया। मृतक डॉक्टर के परिजन के मुताबिक रविवार को उनका अंतिम संस्कार रायपुर में टाटीबंध स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। रायपुर के अलावा धमतरी के डिप्टी कलेक्टर एचएल गायकवाड़, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर निगम के अफसर मौजूद थे। धमतरी स्वास्थ्य विभाग ने मृतक डॉक्टर के परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सहयोग राशि भी दी।

गरियाबंद के 40 संक्रमित मरीज भर्ती
कोविड अस्पताल बठेना में 80 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 40 धमतरी और 40 गरियाबंद जिले के शामिल हैं। धमतरी में एक्टिव मरीज की संख्या 56 हैं। अब तक जिले में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें शहर के बठेना निवासी बुजुर्ग, कुरूद के बोदाछापर के 40 साल का व्यक्ति व सोरिद निवासी नगरी में पदस्थ एमडी विशेषज्ञ शामिल हैं। जिले में अब तक 125 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
21 अगस्त को सबसे ज्यादा मिले 19 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 25 मई को कोरोना का पहला केस शहर में आया। इसके बाद हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ता गया। बीते 3 माह में सबसे ज्यादा एक साथ 19 मरीज 21 अगस्त को आए। अगस्त में मिल रहे 90 प्रतिशत मरीज पहले में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क वाले है।

सैंपल व संक्रमित मिले
सैंपल जांच मरीज मिले
आरटीपीसीआर 5203 78
ट्रू-नॉट 800 19
एंटीजेन किट 980 28



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 more positive: searched 107 came in contact with 28 patients, antigen test of 75 of them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSogOt
via IFTTT

No comments