Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कटेकल्याण-बारसूर में सबसे ज्यादा 138 सक्रिय नक्सली, थानेवार मूल निवासियों की सूची जारी

नक्सलियों की घर वापसी के लिए अभियान चला रही दंतेवाड़ा पुलिस ने अब थानावार दंतेवाड़ा जिले के 526 मूल निवासी सक्रिय नक्सलियों की सूची जारी की है। दंतेवाड़ा के कटेकल्याण व बारसूर दो थानों में सबसे ज्यादा 138 सक्रिय नक्सली हैं, जबकि गीदम व दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र में सक्रिय नक्सली एक भी नहीं है।
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अब जितने नक्सलियों की सूची जारी की गई है वे दंतेवाड़ा जिले के मूल निवासी हैं। इसे संबंधित थाना क्षेत्रों में चस्पा कर दिया गया है।

इसके पहले भी जारी हो चुकी है सूची
सबसे पहले दंतेवाड़ा पुलिस ने करीब 1600 नक्सलियों की सबसे बड़ी सूची जारी की थी। जिसमें सेंट्रल कमेटी से लेकर सबसे निचले स्तर के नक्सलियों के नाम हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा जिले में सक्रिय स्थानीय स्तर के नक्सलियों की सूची जारी की गई थी ।

25 लाख के 1 भी नहीं, 1 लाख के सबसे ज्यादा
जारी सूची में दंतेवाड़ा के रहने वाले एक भी नक्सली पर 25 लाख का इनाम नहीं है। जबकि जिले में 1 लाख रुपए के सबसे ज़्यादा 176 नक्सली हैं। अरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 10 लाख रुपए का एक है।इतने लाख इतने इनामी

  • 8 लाख के 02 नक्सली
  • 5 लाख के 18 नक्सली
  • 3 लाख के 04 नक्सली
  • 2 लाख के 17 नक्सली
  • 1 लाख के 176 नक्सली


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jgkula
via IFTTT

No comments