Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोटड़ी में 210 लोगों की जांच में 66 को मलेरिया

मलेरियामुक्त बस्तर अभियान के द्वितीय चरण में मलेरिया जांच टीमों द्वारा जब केशकाल ब्लॉक के ग्राम कोटोड़ी का निरीक्षण किया गया तो जांच के नतीजे जानकर सभी अचंभित रह गए।
इस गांव के रहने वाले 210 लोगों की जांच करने पर इसमें 66 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। जैसे ही इसकी जानकारी कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को लगी उन्होंने तुरंत एक जांच दल का गठन कर ग्राम कोटोड़ी में मलेरिया ग्रसित लोगों के इतनी अधिक संख्या होने के कारणों का पता लगाने एवं लोगों का उपचार जल्द से जल्द कराने के लिए भेजने के निर्देश दिए।
जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी टीआर कुंवर, नोडल मलेरिया अधिकारी एस टोप्पो एवं जिला आयुष स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी चंद्रभान वर्मा के साथ केशकाल के पहुंचविहीन ग्राम पहुंचे। इस दल द्वारा ग्राम के घर-घर में जाकर वहां की साफ-सफाई, घर के आस-पास पानी के जमाव के स्रोतों आदि की जांच की।

आयुष डॉक्टर ने कहा- भुंई नीम का काढ़ा पीएं
गांव में मलेरिया की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही आयुष विभाग के डाक्टर भी पहुंचे थे। इस मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ चंद्रभान वर्मा ने ग्रामीणों को भुई नीम के काढ़े, तुलसी एवं गिलोय का प्रयोग रोजाना करने कहा। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचने के लिए मॉस्कीटो क्वायल और नीम का धुआं करें। इसका फायदा जरूर मिलेगा। इस दौरान ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा डॉ मनीष मंडावी समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जांच टीम भेजी है जो कारणों का पता लगाएगी: कलेक्टर
इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य मलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन करना है। जांच के दौरान संक्रमितों की संख्या अधिक मिलने पर कारणों के जांच के लिए जांच दल भेजा गया है जो कारणों का पता लगाएगा। सभी मरीजों को दवा देकर सभी घरों में दवाई का छिड़काव एवं पानी के जमाव स्थलों का की पहचान की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EGrWa9
via IFTTT

No comments