Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने पथरेड़ी में एमएसएमई सेंटर का उद्घाटन किया, 210 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है निर्माण

केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म तथा सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमें आयात कम से कम कर निर्यात को बढ़ाना होगा। यह सब तभी संभव है जब हम अधिकांश उत्पाद देश में ही तैयार करें। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वे सोमवार को भिवाड़ी के पथरेड़ी में 210 करोड़ रुपए की लागत से तैयार केंद्र सरकार के एमएसएमई सेंटर के ऑनलाइन उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

5 साल में ऑटोमोबाइल का हब बनेगा भारत
गड़करी ने कहा देश में ऑटोमाबाइल बाजार 4 लाख 85 हजार करोड़ रुपए का है। एक लाख 45 हजार करोड़ का निर्यात हो रहा है। बजाज और टीवीएस कंपनी आज 50 प्रतिशत तक निर्यात कर रही है। हमें इस इंडस्ट्री को 10 लाख करोड़ तक ले जाना है जिससे यह इंडस्ट्री सबसे अधिक रोजगार देने वाली बनेगी। पांच साल के भीतर भारत दुनिया में ऑटोमोबाइल का हब बन जाएगा। इससे राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारों को लाभ होगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे में बचाए 16 हजार करोड़ रुपए
उन्होंने कहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली से मुंबई केवल 12 घंटे में पहुंच जाएंगे। यह रोड अलवर से होकर निकल रहा है। एक लाख करोड़ रुपए के इस काम में पिछड़े इलाकों को चुना। वहां मैनपावर भी सस्ती होती है। जमीन भी सस्ती मिल जाती है। ऐसे में हमने 16 हजार करोड़ रुपए बचाए। इससे रोड के आसपास का क्षेत्र भी विकसित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म तथा सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने एमएसएमई सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bd3MAl
via IFTTT

No comments