Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

22.34 लाख की जांच में 29, 275 मलेरिया के मरीज मिले

बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान के पहले चरण के तहत इस साल जनवरी-फरवरी में 14 लाख लोगों से अधिक की जांच की गई थी।
जांच किए गए 14 लाख छह हजार लोगों में से 64 हजार 646 (4.60 प्रतिशत) मलेरिया पीड़ित पाए गए थे। वहीं अभियान के दूसरे चरण के तहत मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है। दूसरा चरण अभी चल रहा है और 23 लाख 46 हजार लोगों के परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 22 लाख 34 हजार लोगों के रक्त की जांच की गई है, जो कि लक्ष्य का 95.23 प्रतिशत है। इनमें से 1.31 प्रतिशत यानि 29 हजार 275 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। यह पहले चरण में मिले मलेरिया पॉजिटिव मरीजों से लगभग 3.3 प्रतिशत कम हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी एसएस टीकाम ने बताया कि अभियान स्वास्थ्य सचिव नीहारिका सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच चलाए जा रहे इस अभियान की भारत सरकार ने तारीफ की है। अभियान बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के 30 ऐसे विकासखंडों में संचालित किया जा रहा हैं जहां से प्रति वर्ष प्रदेश में मलेरिया की 75-80 प्रतिशत शिकायतें आती हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र के 3226 गांवों में 2804 सर्वे टीम घर-घर जाकर सभी व्यक्तियों के रक्त की जांच कर रही है। मरीज दवाई की पूरी खुराक ले रहे हैं या नहीं, इसकी स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनें निगरानी करती हैं। पुष्टि के लिए मरीजों से दवाईयों के खाली रैपर भी संग्रहित किए जाते हैं। जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच किए लोगों के अंगूठे में निशान लगाकर मार्किंग भी की जाती है।

17 हजार बिना लक्षण वाले मलेरिया के मरीज
6 जून से शुरू मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के दूसरे चरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक चार लाख 71 हजार 879 घरों में मलेरिया की जांच कर चुकी है। इस दौरान आरडी किट से 22 लाख 34 हजार लोगों के रक्त की जांच कर पॉजिटिव पाए गए 29 हजार 275 लोगों का तत्काल इलाज शुरू किया गया है। मलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों में 17 हजार 642 यानि 60.26 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिनमें मलेरिया के कोई लक्षण नहीं थे। लक्षण रहित मलेरिया समय पर पहचान में नहीं आने के कारण यह एनीमिया और कुपोषण का भी कारण बनता है।

साढ़े 15 हजार महिलाओं में से 306 पॉजिटिव मिलीं
अभियान के तहत जांच में शामिल 15 हजार 593 गर्भवती महिलाओं में से 306 पॉजिटिव मिली हैैं। अभियान का दूसरा चरण 31 जुलाई तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे घरों में 4 लाख 71 हजार 879 घरों में नियमित उपयोग करते हुए पाया। सर्वे दल द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 4964 घरों में मच्छरों का लार्वा नष्ट किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of 22.34 lakhs found 29, 275 malaria patients


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33pcMAG
via IFTTT

No comments