Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रुक-रुककर बरसे बादल, 24 घंटे में भारी बारिश के आसार

गर्मी और उमस के बाद मौसम बना और दोपहर 1.30 बजे से बारिश शुरू हुई, जाे देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। बस्तर जिले में 8.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि ब्लॉकवार में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार को लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल ब्लॉक में बारिश ही नहीं हुई। जगदलपुर, बस्तर और बास्तानार में भी क्रमश: 1.8, 1.3 और 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी बढ़ा हुआ है, लेकिन बारिश के चलते गर्मी का एहसास कम हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

3 सिस्टम बनने से बारिश की संभावना: वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही 7.6 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इधर मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, गया, शांतिनिकेतन और उसके बाद दक्षिण पूर्व की तरफ कम दबाव का केंद्र 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इन तीनों सिस्टम्स की वजह से अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व भारी से अतिभारी बारिश के आसार भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Intermittent clouds, heavy rains expected in 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kftyI6
via IFTTT

No comments