Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बाजार की टाइमिंग तय, 25 जिलों के 115 ब्लॉक रेड और 6 ब्लॉक आरेंज जोन,एक शहर से दूसरे में जाने के लिए अब भी ई-पास जरूरी

छत्तीसगढ़ के लगभग सभी बड़े शहरों में आज से पूरा बाजार अनलॉक होने जा रहा है। भले ही जिलों में समयसीमा निर्धारित की गई है लेकिन इससे बाजार में उमड़ने वाली भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि राहत के नाम पर बाजार सुबह पांच बजे से शुरु हो जाएंगे। वैसे तो यह समय दूध, अंडा, सब्जी के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन इसकी समयसीमा खत्म होने के पहले ही दूसरी दुकान खुल जाएंगी। इस तरह अधिकांश शहरों में बाजार सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक के लिए खुल जाएगा। रायपुर सेंट्रल जेल में 41 बंदी पाॅजिटिव मिले इसके अलावा दो मंत्रियों के बंगले से तीन मरीज मिले। जांजगीर में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने अस्पताल में फांसी लगाकर जान दे दी।

रायपुर शुक्रवार यानी 7 अगस्त से एक बार फिर अनलॉक किया जा रहा है। कोरोना मामलों में कमी नहीं आई है, इसलिए बाजारों में भीड़ के रोकने के लिए पहली बार प्रशासन दो शिफ्टों में दुकानें खुलवाने जा रहा है। किराना के लिए ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए ये दुकानें सुबह 6 बजे खुलकर शाम 4 बजे बंद की जाएंगी। इसके अलावा पूरा बाजार दो शिफ्ट में खुलेगा। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक सब्जी, दूध, मछली, मटन की बिक्री हो सकेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक सभी तरह की दुकानें और बाजार खुलेंगे। इनमें शॉपिंग मॉल भी शामिल है।

राजधानी अनलाॅक को ऐसे समझें

समय
दुकानें
सुबह 6 से दोपहर 12 बजे सब्जी, डेयरी, मटन, मछली (डेयरी शाम को भी 5 से 7)।
सुबह 8 से शाम 4 बजे किराना, जनरल, प्रोविजन स्टोर, डी-मार्ट, बेस्ट प्राइज।

सुबह 11 से शाम 7 बजे

अन्य सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, डूमरतराई थोक बाजार।
सुबह 10 से रात 9 बजे रेस्तरां-होटल में बैठकर खाना खा सकते हैं।
सुबह 10 से रात 10 बजे फूड की होम डिलिवरी होटलों से ऑनलाइन हो सकेगी।
सुबह 6-9, शाम 5-8 बजे ठेलों पर खाद्य सामग्री यानी चौपाटी खुलेंगी।

कलेक्टर तय करेंगे कौनसी दुकानें कितने बजे तक खुलेंगी : भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर जिले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय व्यापारियों और लोगों से चर्चा कर अनलॉक पर निर्णय लेंगे। कोरोना से बचाव में ही सुरक्षा है। सभी लोगों को इससे बचने फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, हाथ धोने जैसे उपायों पालन करना चाहिए। अति आवश्यक होने पर ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाना चाहिए।

प्रदेश के अन्य शहरों में ऐसे होगा अनलॉक

  • दुर्ग जिले में दुकानें सुबह पांज बजे से खुल जाएंगी।
  • कोरबा में सुबह से दोपहर तीन तक सभी दुकानें खुलेंगी, इसके बाद सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं देने वाली दुकानें ही खुली रहेंगे।
  • बिलासपुर में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक सभी दुकानें जबकि रेस्टारेंट रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।
  • राजनांदगांव में पूरा बाजार सुबह 7 से शाम को सात बजे तक के लिए खोला जाएगा।
  • जशपुर जिले के पत्थलगांव में ही 6 अगस्त से पांच दिन का लॉकडाउन किया गया है।

बसें नहीं चलेंगी

निजी बस ऑपरेटरों ने बसें चलाने से इंकार कर दिया है। यातायात महासंघ के प्रमोद दुबे ने कहा कि बसें शुरू करने से पहले सभी पक्षों से बात करेंगे तभी कोई फैसला लिया जाएगा।

शराब दुकान सुबह 8 बजे से

आबकारी विभाग के अनुसार शराब दुकानें शुक्रवार से सुबह 8 से रात 9 बजे तक खोली जाएंगी।

सरकारी दफ्तर खुलेंगे

रायपुर के सभी सरकारी दफ्तर जैसे कलेक्टोरेट, निगम मुख्यालय, तहसील, 10 जोन दफ्तर के अलावा अन्य खुले रहेंगे। बिना मास्क के इंट्री नहीं मिलेगी, सेनिटाइजर रखना जरूरी होगा।

बीपीएल को ऑक्सीमीटर फ्री

हाेम आइसोलेशन में रहने वाले बीपीएल मरीजों को ऑक्सीमीटर फ्री दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव तीरथ प्रसाद लड़िया ने जारी आदेश में कहा है कि ऑक्सीमीटर के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से सभी कलेक्टरों को फंड जारी कर दिया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि मरीज के ठीक होने के बाद ऑक्सीमीटर वापस ले लिया जाए। ताकि यह दूसरे मरीजों के काम आ सके।

ग्रीन जोन के ब्लॉक बढ़े

राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर हर सप्ताह जारी होने वाली नई सूची के अनुसार प्रदेश के 115 ब्लॉक रेड जोन में हैं जबकि 6 ब्लॉक आरेंज जोन में हैं। शेष ग्रीन जोन में हैं। नई सूची के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव आरेंज जोन में आया है। ऑरेंज जोन के अधिकांश ब्लॉक अब या तो रेड में हैं या फिर ग्रीन जोन में। इस तरह राज्य में ग्रीन जोन के ब्लॉक की संख्या बढ़ी है।

पूर्व स्पीकर की पत्नी, बेटी व दामाद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

राजधानी की सेंट्रल जेल में गुरुवार को कोरोना विस्फोट हुआ, जब वहां 41 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले से दो संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बंगले से एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला। रायपुर में 193 समेत प्रदेश में 523 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। यही नहीं रायपुर में 3, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा व महासमुंद में एक-एक समेत कोरोना से 6 लोगों की जान गई है। प्रदेश में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनमें रायपुर से सबसे ज्यादा 38 मौत शामिल हैं। जांजगीर-चांपा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोरोना केयर सेंटर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रदेश में मरीजों की संख्या 11020 पहुंच गई है। एक्टिव केस 2855 है। गुरुवार काे 217 मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। अब तक 8088 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल की पत्नी, बेटी व दामाद की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रायपुर में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या 3654 है। जबकि एक्टिव केस 1291 है। सबसे ज्यादा मौत भी चौंकाने वाली है। 31 जुलाई तक प्रदेश में 55 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। जबकि अगस्त के केवल छह दिनों में 23 लोगों की जान जा चुकी है। रोजाना औसतन 4 लोगों की मौत हो रही है। रायपुर में 31 जुलाई तक 24 लोगांे की मौत हुई थी। अगस्त में अब तक 14 लोगों की कोरोना से जान गई है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30yQHxo
via IFTTT

No comments