इस साल खाद-बीज औैर लोन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले दिनों में प्रदेश में धान आधारित उद्योग लगाने की दिशा में काम करेगी। हमने केन्द्र सरकार से धान से एथेनाल बनाने की अनुमति मांगी थी। हमारी मांग और केन्द्र सरकार से आग्रह आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए यदि राजनीतिक दबाव भी बनाया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि इस खरीफ सीजन में पिछले साल की तुलना में खाद-बीज के उठाव के साथ ही लोन लेने की क्षमता में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस आधार पर यह माना जा सकता है इस खरीफ सीजन में राज्य में धान की बंपर पैदावार होगी। उन्होंने कहा कि पहले साल हमने किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए दिए थे जबकि इस बार केन्द्र सरकार की रोक के बावजूद किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपए डाल रहे हैं। इससे यह माना जा सकता है कि किसानों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम खेतों में दिख रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yr15WO
via IFTTT
No comments