Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डोर-टू-डोर अभियान शुरू, 3 दिन में 10 हजार घर पहुंचे

कोरोना संक्रमण का पता लगाने नगर निगम ने गुरूवार से शहर में डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया है। कर्मचारी जहां इस बीमारी का पता लगाने के लिए घरों में पहुंच लोगों से जानकारी लेते रहे वहीं लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। इस अभियान में कर्मचारी अब तक शहर के 48 वार्डों के 10 हजार 104 घरों में पहुंच चुके हैं।
निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने कहा अभियान को शुरू करने के लिए सभी कर्मचारियों को वीरसावरकर भवन में प्रशिक्षण दिया गया है जिसके अनुसार वे काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में कर्मचारियों को 25 हजार परिवारों तक पहुंचकर परिवार के हर सदस्य की जानकारी लेनी है।

कर्मचारी कर रहे नियमों का पालन, लोग बरत रहे लापरवाही, हो रहे विवाद भी
6 दिनों तक चलने वाले इस डोर टू डोर अभियान में कर्मचारी सुरक्षा मापदंडों का पालन कर इस काम को अंजाम दे रहे हैं । लेकिन वे जिन लोगों का सेंपल ले रहे हैं वे कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में हर दिन सैकड़ों लोग बिना मास्क लगाए अपनी जानकारी देने के साथ ही उनका टेंप्रेचर नपवा रहे हैं । गंगानगर वार्ड में सर्वे में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि जब लोगों से मास्क पहनकर आने के लिए कहा जाता है तो लोग कुछ समय की बात कहकर बिना मास्क पहनकर आ रहे हैं। इधर वार्ड के पार्षद राजेश राय ने कहा कि वार्ड के लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। हर परिवार को घर से बाहर मास्क पहनकर निकलने के लिए कहा जा रहा है। इस दौरान कुछ जगहों पर कर्मचारियों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में निगम और पुलिस के जवानों के द्वारा समझाए जाने के बाद लोग जांच कराने के लिए तैयार हुए। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि जो लोग इसका विरोध कर रहे थे उनमें से अधिकतर लोग टेंप्रेचर नापने, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री मांगने पर नाराजगी जाहिर कर जानारकी देने से इंकार कर रहे हैं।

अभियान में 380 कर्मचारी काम कर रहे
48 वार्डों में चलाए जो रहे इस अभियान में 380 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है । इसमें शिक्षक से लेकर निगम के अधिकारी, एएनएम और मितानिन था स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं । कर्मचारियों को अभियान को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए मास्क के साथ ही अन्य समान दिया गया है । ज्ञात हो कि बुधवार को करीब 96 कर्मचारी समान लेने के लिए नहीं पहुंचे थे । जिसके चलते गुरुवार को सेक्टर अधिकारी को यह समान दिया गया जिसे बाद में कर्मचारियों को दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Door-to-door campaign started, 10,000 homes reached in 3 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DPEz25
via IFTTT

No comments