Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

3 ट्रकों से 382 किलो गांजा जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बस्तर पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करों के खिलाफ एक मुहिम चलाई गई। इसमें सोमवार को पुलिस ने 3 मामलों में तीन ट्रकों के साथ करीब 382 किलो गांजा बरामद किया है। 4 लोग गिरफ्तार किए है। पहली कार्रवाई में बस्तर थाना पुलिस ने एक ट्रक के चेंबर से 82 किलो गांजा को जब्त किया। यह गांजा ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। अगरतला में रहने वाले शाहरूख खान को गिरफ्तार किया है।
इधर नगरनार पुलिस ने भी सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में 15 लाख का गांजा बरामद किया है। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओड़िशा से गांजा पंजाब और राजस्थान ले जाने में लगे हैं। जांच के दौरान पहले एक ट्रक से दो सौ किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पंजाब के रेलजमारा के विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 12 चक्का ट्रक में छिपाकर गांजा ले जा रहा था। दूसरी कार्रवाई में सौ किलो गांजा बरामद किया है यह गांजा ओड़िशा से राजस्थान में खपाने की तैयारी थी। संजय गुर्जर और नारायण लाल को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा में रहते हैं। ये दोनों भी ट्रक में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhpoQP
via IFTTT

No comments