Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नौकरी दिलाने दो महीने में दूसरी बार ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप 31 अगस्त से

जिले के बेरोजगार युवा रोजगार पाने जिला रोजगार कार्यालय में होने वाले प्लेसमेंट कैंप पर निर्भर नहीं हैं। अब उन्हें उनकी योग्यता के हिसाब से ऑनलाइन प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी देने की कोशिश की जा रही है। करीब दो महीने पहले शुरू हुई इस योजना में दूसरी बार चार दिनी ऑनलाइन कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें रायपुर की तीन कंपनियां बेरोजगारों को नौकरी देंगी।
यह कैंप 31 अगस्त से तीन सितंबर तक लगेगा इस कैंप में शामिल होने वाले बेरोजगारों को पंजीयन कराने के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप में भारत सरकार का नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल बेरोजगारों के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। इस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद कोई भी बेरोजगार ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप में शामिल होकर नौकरी पा सकता है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उपसंचालक आरपी नेताम ने बताया कि मॉडल कॅरियर सेंटर बस्तर द्वारा नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल से अॉनलाइन प्लेसमेंट कैंप लगवाया जा रहा है। जिसका फायदा बस्तर के बेरोजगार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 58 दिन पहले हुए एक अन्य कैंप में बस्तर के आधा दर्जन से ज्यादा को नौकरी मिली थी, इस कैंप में यह संख्या बढ़ेगी।
पिछले साल 15 कैंप से 750 लोगों को मिली है नौकरी: जिला रोजगार व स्वरोजगार केंद्र के माध्यम से जिले में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं। पिछले साल केंद्र के माध्यम से 15 कैंप लगाए गए, जिसका फायदा 750 बेरोजगारों को मिला। ये बेरोजगार अब नौकरी कर रहे हैं।

नेशनल कॅरियर सर्विस एप से करा सकते हैं पंजीयन 90 बेरोजगारों को तीन कंपनियां देंगी नौकरी
नेशनल कॅरियर सर्विस की ओर से आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में रायपुर की विनायक जॉब कंसलटेंसी और अन्य दो कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के मालिक प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 90 बेरोजगारों को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी देंगे। उपसंचालक ने बताया कि कोरोना के चलते जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप नहीं लग पा रहा है जिसके चलते अब इसको अॉनलाइन किया जा रहा है। जिसका फायदा बस्तर के बेरोजगारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप के जरिए बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कई कंपनियां जल्द ही ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंप में शामिल होंगी। कोई भी बेरोजगार युवा अपने मोबाइल पर नेशनल कॅरियर सर्विस एप डाउनलोड कर ऑनलाइन कैंप के लिए पंजीयन कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hGy7tj
via IFTTT

No comments