Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

33 लाख खर्च और हालत ये कि अस्पताल में पंखे तक नहीं चलते

अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीवन दीप समिति की बैठक में 2019-20 के आय व्यय की जानकारी दी गई जिसमें 33 लाख 17 हजार रुपए आय तथा 33 लाख 13 हजार रुपए व्यय बताया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यय का ब्यौरा मांगा। बताया गया अस्पताल में बिजली पानी मरम्मत में 2 लाख 96 हजार रुपए खर्च किया गया है तो जनप्रतिनिधी भड़क गए तथा कहा इतनी राशि मरम्मत पर खर्च की गई उसके बावजूद अस्पताल में मरीजों के वार्ड के पंखे बंद पड़े हैं। इसके अलावा बताया गया सिविल कार्य में 13 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन पर सीधे भ्रष्टाचार के आरोप लगाते कहा जीवन दीप समिति का पुरा पैसा खर्च कर दिया गया लेकिन जो जनसुविधा के जरूरी काम हैं वो अभी तक नहीं किए गए हैं। सालभर में जीवन दीप समिति के पैसों का दोहन किया गया और अब खाते में मात्र 3356 रुपए शेष है। जीवन दीप समिति की बैठक में विधायक विधायक अनूप नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, एसडीएम सीएल ओटी, एसडीओपी कौश्लेंद्र पटेल, पीडब्लूडी एसडीओ आशा मंडावी, पीएचई सब इंजीनियर आरपी जोशी, आरईएस इंजीनियर किरण देवांगन, थाना प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश ठक्कर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल चंदेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीपीएम एकाउंटेंट उपस्थित थे।

वस्तुस्थिति समिति सदस्यों के समक्ष रखी
बीएमओ डा एस संभाकर ने कहा मैंने जुलाई 2020 में यहां का प्रभार लिया है। जीवन दीप समिति के सारे खर्च उससे पहले के हुए हैं। मुझे भी कुछ गड़बड़ी लग रही है इसलिए वस्तुस्थिति मैंने जीवन दीप समिति की बैठक में सदस्यों के समक्ष रख दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
33 lakh expenses and condition that fans do not run in hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XNfGv7
via IFTTT

No comments