Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पहली बार 360 डिग्री एंगल से देखिए कांकेर की पहचान गढ़िया पहाड़ के किनारे बसे शहर की तस्वीर

आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर भास्कर अपने पाठकों के लिए लाया है शहर की पहचान बन चुके गढ़िया पहाड़ की 360 डिग्री फोटो। इस तस्वीर में पहाड़ के किनारे बसे शहर को देखा जा सकता है। इस फोटो को क्लिक करने वाले भास्कर के पाठक विकास गुप्ता ने इस फोटो को क्लिक किया है।
ये है गढ़िया पहाड़ का ऐतिहासिक महत्व
गढ़िया पहाड़ कांकेर की पहचान बन चुका है। पहाड़ पर 5 सौ साल पहले कंड्रा राजा का किला था, जिसके अवशेष अभी भी जीर्णशीर्ण अवस्था में पहाड़ पर हैं। पहाड़ पर सोनई रूपई तालाब है, जिसमें सालभर पानी भरा रहता है। इसी तालाब का पानी कंड्रा राजा के किले में रहने वालों की प्यास बुझाता था। पहाड़ पर फांसी भाठा भी है जिसकी कहानी बेहद रोचक है। रियासत काल में जिन्हें मौत की सजा सुनाई जाती थी उन्हें इसी फांसी भाठा पर खड़े कर सिपाही धकेल देता था। एक बार जिसे मौत की सजा सुनाई गई थी उसने अपने साथ धकेलने वाले सिपाही को भी खींच लिया था जिसके बाद सिपाही दूर खड़े होकर सजायाता को बांस से धक्का देकर नीचे गिराता था। पहाड़ पर चढ़ने के लिए पहले केवल सीढ़ी थी लेकिन अब सीमेंट सड़क बन चुकी है। अब पहाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time, see from the 360 degree angle, the identity of Kanker is located on the side of the Garhia mountain.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcdHbv
via IFTTT

No comments