Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना के कारण ढोलकल ट्रैकिंग पर रोक, 3 हजार फीट पर बसे गणेश के साथ नहीं कर सकेंगे फोटोशूट

गणेश पर्व पर ढोलकल में विराजे गणपति बप्पा के दर्शन करने युवा खतरों के बीच पहुंच रहे हैं। गणेशोत्सव के तीसरे दिन युवाओं का दल ढोलकल शिखर पहुंचा। गणेश जी की पूजा के बाद मनमोहक दृश्य के बीच 3000 फीट ऊंचाई से युवा फोटोशूट करा प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद भी ले रहे हैं। बारिश के मौसम में इस इलाके की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। 3000 फीट की ऊंचाई से मीलों तक फैली हरियाली व खूबसूरत दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
सोमवार को यहां स्थानीय युवाओं के अलावा बाहरी जिलों के लोग भी पहुंचे। इस बात की जानकारी जब ग्राम पंचायत को लगी तो पंचायत ने अब रोक लगा दी है। फरसपाल के सरपंच अनिल कर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार ढोलकल शिखर जाने रोक पूर्व में ही लगा दी गई थी। इसके बाद भी बाहरी युवाओं का दल पहुंचा था, जो दर्शन के लिए शिखर तक गए थे। हालांकि अब सख्ती बरती जा रही है। गांव के लोग ही नजर रख रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है।

28 अगस्त को ढोलकल से बप्पा के लाइव दर्शन

  • इधर गणेश पर्व के पहले दिन पहली बार दंतेवाड़ा प्रशासन ने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर सीधे ढोलकल पर्वत शिखर से गणपति बप्पा के लाइव दर्शन कराए थे। ढोलकल क्षेत्र में खराब नेटवर्क के बीच भी बप्पा के लाइव दर्शन का प्रयोग सफल रहा।
  • दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि दूसरे ज़िले व राज्यों के लोगों ने काफी तारीफ भी की थी। अब एक बार फिर ढोलकल शिखर पर गणेश जी की विशेष पूजा के लाइव दर्शन की तैयारी प्रशासन कर रहा है।
  • कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि पहली कोशिश सफल रही। गणेशोत्सव के मौके पर 28 अगस्त को दोपहर 12 स शाम 4 बजे तक बप्पा के भक्तों के लिए ढोलकल शिखर से बप्पा के लाइव दर्शन कराएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dholakal tracking stopped due to Corona, will not be able to do photoshoot with Ganesh settled at 3000 feet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3htD1dp
via IFTTT

No comments