Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बुजुर्ग की मौत के 3 दिन बाद पता चला कि पॉजिटिव थीं

संभाग में शुक्रवार को कोरोना से तीन मौतों की पुष्टि हुई। इसमें एक शहर, एक गीदम और एक चारामा की मरीज शामिल हैं। संभाग में शुक्रवार को 122 नए मरीज मिले। जिनमें बस्तर जिले 25, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 19, कोंडागांव से 04, बीजापुर से 16, कांकेर से 40, नारायणपुर से 16 मरीज मिले हैं।
मेकॉज के सस्पेक्टेड वार्ड में शहर की एक मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के शव को मेकॉज में ही सुरक्षित रख लिया गया था और महिला की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार था। तीन दिन बाद शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके बाद अब महिला के शव को सुरक्षित ही मेकॉज में रख लिया गया है और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। महिला का अंतिम संस्कार पूरी सुरक्षा के साथ किया जाएगा। बस्तर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है जबकि मेकॉज में इलाज के दौरान कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 5 हो गई है।

क्वारेंटाइन डॉक्टर को नोटिस, मिला संक्रमित
इधर मेकॉज के एक डाॅक्टर गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव निकले थे डाॅक्टर को मरीजों का इलाज करने के दौरान ही अहसास हो गया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं ऐसे में उन्होंने अपने विभागाध्यक्ष से अनुमति लेकर खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। इसी बीच उनको मेकॉज के डीन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था कि वे कैसे क्वारेंटाइन में चले गए हैं यह नोटिस 25 अगस्त को जारी किया गया और 27 को डाॅक्टर पॉजिटिव निकल गए। इस बीच अब डीन के द्वारा दिये गये नोटिस कई सवालों के घेरे में आ गये हैं और आरोप लग रहे है कि मेकॉज के जिम्मेदार कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है।

सुकमा: सीआरपीएफ के 12 जवानों को कोरोना
सुकमा में जो 19 नए केस सामने आए इनमें 12 सीआरपीएफ जवान व 7 सिविलियन शामिल हैं। एंटीजेन किट टेस्ट से शुक्रवार को कोंटा में 2, छिंदगढ़ में 1 व सुकमा में 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। मेकॉज से आई रिपोर्ट में दोरनापाल के 12 जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पहले बीपी बढ़ा फिर सांस लेने में तकलीफ, मौत
इधर एक महिला को तीन दिन पहले अचानक ही सांस लेने में दिक्कत होने लगी और बीपी बढ़ गया था। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी क्लिनिक लेकर गए यहां से डाॅक्टर ने तत्काल बड़े हॉस्पिटल ले जाने कहा। परिजन उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए यहां से मेकॉज रेफर किया गया। यहां लक्षण के आधार पर उन्हें कोविड हॉस्पिटल के सस्पैक्टेड वार्ड में ले गए। जहां मौत के 3 दिन बाद शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सेंट्रल जेल में पहले भी मिल चुके हैं 7 केस
इधर शुक्रवार को जगदलपुर सेंट्रल जेल से फिर 11 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले भी जेल से 7 पॉजिटिव मरीज मिले थे। जेल से लगातार पॉजिटिव मामले आने के बाद अब जेल में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नए सिरे से उपाय किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले जेल में बाहर से आने वाले कैदी और विचारधीन बंदियों के लिए अलग से क्वारेंटाइन की व्यवस्था की गई थी।

दंतेवाड़ा: घर में आइसोलेट बुजुर्ग महिला की मौत
दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 30 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट 4 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सभी होम आइसोलेशन में थे। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई। जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने पुष्टि की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3luIrXW
via IFTTT

No comments