Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कांकेर में छठवीं मौत, 40 और पॉजिटिव कलेक्टोरेट में भी लगा कोरोना का ताला

जिले में शुक्रवार को 40 पॉजिटिव और मिले वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हुई। अब तक जिले में कुल 630 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना से यह छठवीं मौत है। मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी सहित उनके परिवार के 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं कांकेर में दो दिनों पहले कलेक्टर के रीडर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आने वाले पांच कर्मचारियों का एंटीजेन किट से टेस्ट किया गया था, जिसमें से दो पाॅजिटिव मिले हैं। कलेक्टोरेट को कंटेनमेंट जोन घोषित करते रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
चारामा विकासखंड के ग्राम बड़ेगौरी निवासी 35 साल की महिला की रिपोर्ट चार दिन पहले पॉजििटव आई थी। उनका इलाज जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी 8 दिनों से रायपुर में ही हैं। आखिरी बार वे 20 अगस्त को कांकेर में कांग्रेस कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद से वे रायपुर में ही थे। इसी दौरान उनके दामाद रायपुर निवासी एनएसयूआई नेता आकाश शर्मा की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। एहतियात के तौर पर तिवारी ने स्वयं तथा अपने परिवार की जांच कराई थी। जांच में स्वयं तिवारी के अलावा उनकी पत्नी और दो बेटियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भास्कर से चर्चा करते तिवारी ने कहा उनके परिवार में जितने भी लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है उनमें से किसी में लक्षण नहीं हैं। परिवार के सभी कोरोना पाॅजिटिव रायपुर निवास में ही होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराएंगे। उन्होंने कहा उनके संपर्क में जितने भी लोग आए हैं सभी एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में रहें और कोरोना जांच कराएं। वहीं कलेक्टोरेट के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक रीडर के ही शाखा का कर्मचारी है, जबकि दूसरा लाइसेंस शाखा का कर्मचारी है।

40 पाॅजिटिव में 8 बच्चे भी शामिल
जिले में ज्यादा पुरुष ही पाॅजिटिव आ रहे थे, लेकिन शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा 8 मासूम बच्चे भी पाॅजिटिव पाए गए हैं। पाॅजिटिव बच्चों में अंतागढ़ के वार्ड क्रमांक 7 में एक 4 साल के बच्चे के अलावा 6 साल की बच्ची है। दुर्गूकोंदल के आंधेवाड़ा में 11 साल की एक तथा तीन-तीन साल की दो बच्चियां पाॅजिटिव मिली हैं। भानुप्रतापपुर में एक 5 साल का बच्चा तथा एक 5 साल की बच्ची पाॅजिटिव है। कोरर में भी एक 7 साल का बच्चा पाॅजिटिव पाया गया है।

भानुप्रतापपुर काॅलेज 5 सितंबर तक बंद : भानुप्रतापपुर काॅलेज प्राचार्य के बाद वहां का एक अन्य कर्मचारी भी पाॅजिटिव पाया गया है। प्रबंधन ने काॅलेज को आगामी 5 सितंबर तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

आंधेवाड़ा में एक परिवार के 10 लोग संक्रमित
कोरर में एक ही परिवार के 20 से अधिक लोग पाॅजिटिव पाए जाने के बाद दुर्गूकोंदल के आंधेवाड़ा में भी एक ही परिवार में 10 लोग पाॅजिटिव मिले हैं। इस परिवार के मुखिया ने सबसे पहले जांच कराई थी। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर परिवार के बाकी सदस्यों की जांच कराई।

चारामा में फार्मासिस्ट और वार्ड आया पाॅजिटिव मिलेभानुप्रतापपुर अस्पताल के बाद अब चारामा अस्पताल में लगातर कोरोना पाॅजिटिव मिल रहे हैं। यहां सफाई कर्मियों के बाद शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अस्पताल का एक फार्मासिस्ट तथा वार्ड आया पाॅजिटिव पाए गए। देवनवागांव का एक बैंककर्मी भी पाॅजिटिव मिला है।

शुक्रवार को यहां मिले मरीज

  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण - 11
  • आंधेवाड़ा-10, महेंद्रपुर- 1)
  • अंतागढ़ शहर - 6 (वार्ड सात- 3, अस्पताल पारा - 2, नयापारा - 1)
  • अंतागढ़ ग्रामीण - 4 (जैतानवागांव-1, उपरपारा-1, कोदागांव-1, एड़ानार-1)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 8
  • वार्ड छह - 6, वार्ड चार - 2)
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण - 5
  • मुल्ला-2, कोरर-2, झोलीन - 1)
  • चारामा शहर - 2 (अस्पताल स्टाफ- 2)
  • नरहरपुर ग्रामीण -1(देवीनवागांव - 1)
  • कांकेर शहर - 2 (कलेक्टोरेट - 2)
  • कोयलीबेड़ा - 1 (थानापारा - 1)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QzGJGq
via IFTTT

No comments