Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक किलो 50 ग्राम गांजे के साथ 2 को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों से 1 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक केल्हारी की ओर से बाइक पर दो व्यक्ति एक काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर भैसवार की ओर आ रहे थे। जिसकी सूचना पर अकलासरई के पास घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोका गया। बाइक में 2 व्यक्ति सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम शेष नारायण सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय गोरेलाल सूर्यवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी बनवारी हरिजन पारा थाना केल्हारी एवं मणिलाल सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय पवन साय सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी किशोरी हरिजन पारा थाना सोनहत का रहने वाला बताया। उनके पास रखे बैग में 1 किलो 50 ग्राम गाजा पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनहत जेआर बंजारे एवं प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, राजीव, महेश व आरक्षक खिलन पैकरा, आरक्षक मोहम्मद आजाद, आरक्षक धर्म सिंह एवं सहायक आरक्षक चंद्र प्रकाश यादव का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XkhL1A
via IFTTT

No comments