Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

काेराेनाकाल में बाहर नहीं जा पा रहे, 52 हजार किसानों ने लिया 164 करोड़ का रिकाॅर्ड ऋण

जिले में किसानों ने खरीफ वर्ष 2020-21 में सहकारी बैंकों से सबसे ज्यादा ऋण लिया है। इस वर्ष किसानों ने अब तक 164 करोड़ का ऋण ले लिया है। ऋण लेने वाले किसानों की संख्या भी 50 हजार के पार चली गई है। सबसे ज्यादा 115 करोड़ का नकद ऋण बंट चुका है। कोरोना के कारण गांव के लोग बाहर काम करने नहीं जा सके। इस कारण किसानों ने रकबे पर मिलने वाला पूरा ऋण ले लिया।
ऋण वितरण 30 सितंबर तक होगा। खाद और नकद ऋण का वितरण सहकारी बैंक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से किया जा रहा है। बीते वर्ष 2019-20 में 48 हजार किसानों ने 145 करोड़ का ऋण लिया था। इस वर्ष कर्ज लेने वाले किसानों 52744 हो गए। इन किसानों सहकारी बैंकों से 164 करोड़ 25 लाख 79 हजार का कर्ज लिया है। इस कर्ज की वसूली धान बेचने के दौरान की जाएगी।

6 साल में जिले में इतना हुआ ऋण वितरण
वर्ष किसान ऋण की राशि
2015-16 39337 93.86 करोड़
2016-17 43202 108.15 करोड़
2017-18 43652 117.94 करोड़
2018-19 45731 138.59 करोड़
2019-20 48871 145.56 करोड़
2020-21 52744 164.25 करोड़ (वितरण जारी)

2016-17 में बढ़े थे ऋण लेने वाले किसान
वर्ष 2016-17 में ऋण लेने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। इस वर्ष 3 हजार 865 नए किसानों ने सहकारी बैंकों से ऋण लिया था। इसके बाद किसानाें की संख्या कम हो गई। 450 नए किसानों ने ऋण लिया। वर्तमान में 3873 नए किसानों ने सहकारी बैंकों से ऋण लिया है।

कर्ज माफी के बाद 3 हजार ने नहीं पटाया
कर्जमाफी होने के बाद जिले में 3 हजार किसानों ने ऋण की राशि जमा नहीं की। इन किसानों ने धान का पंजीयन कराने के बाद सोसायटियों में धान ही नहीं बेचा। इन किसानों से 3 करोड़ रुपए की वसूली की जानी है। ऐसे किसानों को ऋण जमा करने पर ही दूसरी बार ऋण मिलेगा।

इस साल नकद ऋण 19 कराेड़ ज्यादा बंटा
खरीफ वर्ष 2020-21 में किसानों ने 115 करोड़ 86 लाख 78 हजार का नकद ऋण लिया है। बीते वर्ष 48 हजार किसानों को 96 करोड़ नकद बांटा गया था। बीते वर्ष 19 करोड़ अधिक ऋण बंटा है। खाद-बीज से 48 करोड़ 39 लाख 11 हजार रुपए का ऋण ही किसानों ने लिया है, जबकि बीते वर्ष भी 48 करोड़ का ऋण खाद बीज से ही लिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcf8an
via IFTTT

No comments