Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जिला मुख्यालय में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बुधवार को पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में बिंदु हलधर 32, देवष्य मंडल उर्फ देवव्रत 23, शेख शाहरुख 24, सोमूराज 21 एवं विश्वनाथ साहू 29 शामिल हैं।
कोतवाली टीआई एकेश्वर नाग ने बताया कि रविवार देर शाम बाल कल्याण समिति की सूचना पर 14 वर्षीय बालिका के साथ अज्ञात लोगों द्वारा दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। तीन दिन तक चली पड़ताल के दौरान लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई। बुधवार को पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया गया कि सभी आरोपियों ने अलग-अलग समय व स्थान पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया।

पेट में दर्द के बाद जांच में नाबालिग निकली थी गर्भवती
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की रहने वाली 14 वर्षीय बालिका के पेट में दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां संदेह के बाद डॉक्टरों ने बालिका प्रेगनेंसी टेस्ट किया। बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की सूचना के बाद कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रविवार देर शाम नाबालिग से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 arrested for raping a minor, sent to jail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YicIz1
via IFTTT

No comments