Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटा 7.88 करोड़ का बोनस

तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 के पारिश्रमिक (बोनस) का ऑनलाइन भुगतान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस ऑनलाइन भुगतान में जिला यूनियन पूर्व भानुप्रतापपुर के अंतर्गत 19 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 21 हजार 823 संग्राहकों को 7 करोड़ 87 लाख 77 हजार 913 रुपए का भुगतान किया गया।
इसको लेकर पुराने वनमंडल कार्यालय के सभागार में तेंदूपत्ता बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के योजनाओं एवं उनसे ग्रामीणों को होने वाले लाभांश राशि के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
वीरेंद्र सिंह ठाकुर, उप वनमंडलाधिकारी फूल सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश नेताम ने जानकारी दी।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बृजवत्ती मरकाम, पंकज वाधवानी, मनीष योगी, मोहसिन खान,नमन जैन, विजय धमेचा, आयुन ध्रुव, टीकम टांडिया, सहंगू राम आदि उपस्थित थे।
यूनियन के त्रिभुवन यादव ने बताया कि 19 समितिया में दुर्गुकोंदल समिति को 2 करोड़ 47 लाख, 8 हजार 931 रुपए, भानुप्रतापपुर की 6 समितियों को 3 करोड़ 68लाख 74हजार 620 व आमाबेड़ा, अंतागढ़ में 4 समिति को 1 करोड़, 71 लाख 94 हजार 355 का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में अंतरण किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7.88 crore bonus distributed to tendu patta collectors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QnAKUR
via IFTTT

No comments