Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राम मंदिर में जलाएंगे 9000 दीये, संगठनों ने शहर में दीये बांटकर की अपील- दीप जलाकर करें राम स्तुति

राम जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में बुधवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भगृह में आधारशिला रखेंगे और इसी के साथ मंदिर निर्माण का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर राजधानी के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए मंदिरों में सभी तैयारियां कर ली गई है। साथ ही कई संगठनों ने शहरवासियों से दीये जलाने और विधिवत पूजा-अर्चना करने की अपील की है।
वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में शाम 6 बजे 9 हजार दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ यहां राम स्तुति होगी। नियमित पूजा-अर्चना के साथ रात 9 बजे आरती होगी और उसके बाद विशेष आतिशबाजी की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होगी। मंदिर के पुजारी और सदस्यगण यहां उपस्थित रहेंगे और विधिवत् पूजा-पाठ किया जाएगा।

गणेश शिव साई मंदिर में जलाएंगे घी के 1100 दीए
गणेश शिव साईं मंदिर समिति बूढ़ापारा की ओर से बुधवार को 1100 घी के दीये जलाकर भगवान राम के जन्मभूमि आयोध्या में मंंदिर शिलान्यास की खुशियां मनाई जाएंगी। पंडित बीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने लोगों से कोरोना के कारण कही बाहर नहीं निकलने और अपने घरों पर दीये जलाने की अपील की है।

मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पर बांटे दीये
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने घर-घर जाकर दीये बांटे और लोगों से शाम को दीप जलाने अपील की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम को एक पर्व की तरह मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ से भगवान राम का एक गहरा नाता है, यहां भगवान श्रीराम का ननिहाल है। संस्था इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएगी।

नीलकंठेश्वर परिवार करेगा महाआरती
राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के अवसर पर नीलकंठेश्वर परिवार महाआरती करेगा। परिवार के संरक्षक मनोज वर्मा व अध्यक्ष सन्नी वर्मा ने बताया कि मठपारा स्थित नीलकंठेश्वर धाम मंदिर में बुधवार शाम 7 बजे विधिवत पूजा पाठ के साथ महाआरती होगी। इस दौरान अभय शर्मा, राकेश साहू, अजय देवांगन आदि सदस्य मौजूद रहेंगे। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जाएगा।

जैन मंदिर में शुद्व घी के दीये की होगी रोशनी
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर, दादाबाड़ी ट्रस्ट, खरतरगच्छ महिला परिषद की ओर से संचालित घर घर दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में देश-विदेश में श्रद्धालु भाग ले रहे है। इक्तिसा जाप कोविड-19 की लड़ाई में हमें संबल प्रदान करता है। जाप से मन एकाग्र होता है जिससे मानसिक मजबूती मिलती है और इस महामारी से लड़ने मदद मिलती है।

रामदरबार वाले सिक्कों का संग्रह
श्रीराम नगर फेज-1 में रहने वाले भरत कुमार एम कोटेचा ने 17वीं और 18वीं सदी के सिक्कों का संग्रह किया है। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर में होने वाले भूमिपूजन के अवसर पर उन्होंने बताया कि पूर्वजों से धरोहर के रूप में उन्हें यह सिक्के मिले है। उन्होंने दावा किया है कि यह सिक्के उस समय देश में चलन में थे। इनमें भगवान श्रीराम, उनके भाई लक्ष्मण, माता सीता चित्र अंकित किया गया है।

भूमिपूजन का पंजाबी सभा ने किया स्वागत
अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन किए जाने पर छग पंजाबी सनातन सभा ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया है। सभा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आज के दिन को सनातन धर्म को मानने वाले राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में हमें अयोध्या में एक भव्य राममंदिर देखने मिलेगा।

राधाकृष्ण मंदिर में जलाएंगे 151 दीये
राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर संजय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्रीराम का संकीर्तन किया जाएगा। सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी भावना व शुभकामनाएं अयोध्या तक पहुंचाने श्रीराम नाम संकीर्तन में राम के भजन, हनुमान चालीसा व राम नाम का जाप किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दीये सजाए गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XszbJc
via IFTTT

No comments