कोरोना का सर्वे करने वाले 96 कर्मचारी सामान लेने नहीं आए
कोरोना की पहचान के लिए निगम 6 अगस्त से 48 वार्डों में डोर-टू-डोर अभियान चलाने जा रहा है। इसके लिए एएनएम से लेकर मितानिन और टीचर से लेकर निगम अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान से पहले बुधवार को सभी कर्मचारियों को वीर सावरकर भवन में बुलाया था।
जिसमें कर्मचारियों को आईकार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज दिए जाने थे। सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे के इंतजार के बाद 288 में से 96 कर्मचारी नहीं आए। कर्मचारियों के नहीं आने से नाराज अधिकारियों ने कहा कि जो कर्मचारी नहीं आए हैं उन्हें कल मौके पर जाकर सामान पहुंचाया जाएगा। प्रभारी राजस्व अधिकारी राकेश यादव ने कहा कि हर वार्ड के लिए 6 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को आने कहा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vNscf
via IFTTT
No comments