Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुरमापारा के जंगलों से स्थायी वारंटी नक्सली हुआ गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन के दौरान केरलापाल पुलिस ने सोमवार को दुरमापारा के जंगलों से एक स्थायी वारंटी नक्सली पुनेम जोगा को गिरफ्तार किया। बताया गया कि 30 वर्षीय जोगा नक्सली संगठन में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन सदस्य के रूप में सक्रिय था।
जोगा जनवरी 2018 में फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के माड़ोपारा के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट की नक्सली वारदात में शामिल होने का आरोपी है। घटना में एक जवान घायल हो गया था। जोगा की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय न्यायालय ने मई 2018 में स्थायी वारंट जारी किया। जिसके बाद से लगातार पुलिस जोगा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।
नक्सल सेल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक केरलापाल थाना प्रभारी शैलेंद्र नाग व सीआरपीएफ सेकंड बटालियन के एसी योगेंद्र यादव की अगुवाई में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी सोमवार को एरिया डोमिनेशन और नक्सल आरोपियों की धरपकड़ के लिए दुरमापारा व चिकपाल की ओर रवाना हुई थी। दुरमापारा के जंगलों की घेराबंदी जवानों ने जोगा को पकड़ा। जोगा पोंगाभेजी के बोरगुड़ा का निवासी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DU3yC9
via IFTTT

No comments