Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लिपिक संघ ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक कृषि विभाग के सभाकक्ष में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों शामिल हुए। बैठक में जल संसाधन विभाग व अन्य विभागों के लिपिकों को अन्य संघ द्वारा बहलाकर अपने संघ में शामिल करने पर प्रदेश छत्तीसगढ़ लिपिक संघ द्वारा चर्चा की गई। इसको लेकर लिपिकों ने आक्रोश व्यक्त किया। इसको लेकर संबंधित के विरुद्ध पत्राचार किया जाना सुनिश्चित किया गया। बैठक में लंबे समय से शिक्षा विभाग में लंबित पदोन्नति, समयमान वेतनमान पर चर्चा की गई।
39 वर्षों से चली आ रही लिपिकों की वेतन विसंगति समस्या का निराकरण राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर तक ना होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया गया। बैठक में मनोज वैष्णव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जागृति साहू, जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव सुनील साहू, योगेंद्र, अजय श्रीवास्तव, भानुप्रताप, मुकेश गावडे, ओमप्रकाश, रिशु जाड़े, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ipSiM2
via IFTTT

No comments