Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहर में दो नए कोरोना पाॅजिटिव मिले कोविड अस्पताल में कराए गए भर्ती

शहर के ठनगनापारा में एक युवक समेत दो कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। युवक के पाॅजिटिव होने के बारे में शुक्रवार की सुबह तब पता चला जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर यहां रहने वाले 246 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया।
इसी में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि ठनगनपारा पहले से कंटेनमेंट जोन घोषित है। युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब जिले में पाॅजिटिव केस की संख्या अब 283 पहुंच गई है। इधर राहत की खबर यह आई कि कोरोना को हराकर शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड उपचार केंद्र से 7 लोग डिस्चार्ज हुए। ये पिछले दिनों यहां भर्ती कराए गए थे। इनमें चार लोग एक ही परिवार के हैं।
इन सब के बीच शहर में नए केस की संख्या रोज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र में शिविर के दौरान केस मिल रहे हैं। इन्हें संक्रमण कहां लगा। इसके बारे में पता नहीं चल पा रहा है। ये सारी चीजें सामुदायिक संक्रमण की ओर इशारा कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two new Corona positives found in the city admitted to Kovid Hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aslAqP
via IFTTT

No comments