Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

भाजपाइयों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा ने उन्हें याद किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपाइयों ने अजातशत्रु स्व. वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचार के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विराट व्यक्तित्व के धनी थे। प्रखर वक्ता व कवि अटल बिहारी अजातशत्रु थे। राजनीति में रहते हुए उनका कोई भी शत्रु नहीं था। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। भाजपा के आधार रहे अटल का जीवन कार्यकर्ताओं के लिये देश व संगठन को मजबूत बनाने की दिशा
प्रदान करता रहेगा। प्रदेश मंत्री किरण देव और नगर अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, अश्विन सरडे, श्रीधर ओझा, आर्येंद्र आर्य, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, अशोक नवतानी, मनीष पारख, राजपाल कसेर, मनोहर तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह यादव, सुधीर शर्मा, आशुतोष पाल, रूपेश जैन, शैलेष श्रीवास्तव आदि सहित उपस्थित थे।

नगरनार भाजपा मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद कालीपुर में अटल चौक के पास मौन रख श्रद्धांजलि दी
नगरनार मंडल ने शहर से लगे ग्राम कालीपुर के अटल चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री की दूसरी पुण्यतिथि मनाई। यहां कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर दीप जलाया और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान संग्राम सिंह राणा, मनीष पारख, मनोहर दत्त तिवारी, नरसिंह राव, प्रकाश झा, आनंद झा, प्रकाश रावल, रोहित खत्री, सुधीर शर्मा, राजपाल कसेर, प्रितेश राव, धर्मा, खगेश्वर भोयर, अतुल सिम्हा, परेश ताती, नीरज उस्तान, अमित रामटेके, विकास चांडक, अजीज खान सहित अन्य मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने मनाई वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि
बस्तर जिले के नानगुर मंडल में भी पूर्व पीएम की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान दीप जलाकर उनकी तस्वीर पर पुष्पार्पण किया गया। इस दौरान रामाश्रय सिंह, सतीश सेठिया, धरमुराम मंडावी, दयाराम पुजारी, रमेश सेठिया, झुमुकलाल सेठिया, गागरा राम, डमरू राम, लीलांबर सेठिया, अमर गुप्ता, डमरू भारती, जयराम सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leaders pledged to follow the path laid by former PM Vajpayee


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/312STO1
via IFTTT

No comments