Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पत्नी की मौत के बाद पति को मिले पीएम बीमा के दो लाख

भारतीय स्टेट बैंक दुर्गूकोंदल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत बैंक से संबंधित हितग्राहियों का बीमा किया जाता है। इसका फायदा भी मिलने लगा है। बीते दिनों दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु या अन्य बीमारियों पर बीमा के माध्यम से हितग्राही के आश्रित परिवार को बीमा राशि प्रदान की गई।
अंचल के ग्राम आंधेवाडा निवासी कुंती बाई निषाद का कैंसर से पीडि़त होने से निधन हो गया। महिला का बीमा ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम 330 रुपए की दर से 1 वर्ष पूर्व बीमा किया गया था। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा भारतीय स्टेट बैंक दुर्गूकोंदल के अंतर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मनीषा मैदावार द्वारा हितग्राही का बीमा किया गया था। महिला के निधन पर उनके पति विदेसिंह निषाद को 2 लाख रुपए प्रदान किया गया। उन्हें बीमा राशि बैंक प्रबंधक मनोज कुमार प्रसाद एवं ग्राहक सेवा केंद्र के संचालिका मनीषा मैदावार के उपस्थिति में हितग्राही के आश्रित उनके पति को राशि एवं बीमा की जानकारी बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से दी गई।
शाखा प्रबंधक प्रसाद ने बताया कि एसबीआई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत वार्षिक प्रीमियम में दुर्घटना होने पर 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। बीमा में दुर्घटना जनित स्थाई विकलांगता भी शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वार्षिक पेमेंट 330 में भी 2 लाख का जीवन बीमा होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Husband gets two lakhs of PM insurance after his wife's death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32EVWLU
via IFTTT

No comments