Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गोधन योजना और गायों की माैत पर काम राेकाे प्रस्ताव लाएगी बीजेपी

विधानसभा के अगले सप्ताह से शुरू हो रहे मानसून सत्र में बीजेपी तीन से चार काम रोको प्रस्ताव लाएगी। इनमें गोधन न्याय योजना, हाथियों और 47 गायों की मौत, कोरोना संक्रमण से निपटने में सरकार की नाकामी जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इसके अलावा शराब की अवैध बिक्री और परिवहन चौकियां फिर से शुरू करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। पावस सत्र 25 से 28 अगस्त तक है। विधायकों ने अब तक एक हजार से ज्यादा सवाल लगाए हैं। सत्र के पहले दिन 25 अगस्त को पूर्व सीएम व मरवाही के विधायक रहे अजीत जोगी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। 26 अगस्त को सरकार अनुपूरक बजट ला सकती है। 27 अगस्त को इसे पारित करने की चर्चा है। इसी तरह सरकार के विधेयक विधायक आदि पर अंतिम दिन चर्चा संभावित है। इसी दिन इसे पारित किया जाएगा।
सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट : स्पीकर डॉ. महंत ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सभी 90 विधायकों को अपना कोरोना टेस्ट विधानसभा में विशेष लैब में 23 अगस्त को कराने कहा है, ताकि 24 अगस्त तक रिपोर्ट आ सके। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होगी, उन्हें ही सदन की कार्यवाही में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि टेस्ट के लिए स्पेशल लैब बनाई जा रही है। इस सत्र में एहतियात के तौर पर पत्रकारों व जनता का सदन में प्रवेश बैन कर दिया गया। केवल विधायकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

मीडिया को कवरेज की अनुमति दी जाए: शर्मा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने सरकार से पूछा है कि क्या सरकार अपनी नाकामियों की पोल खुलने से इतनी भयभीत हो गई है कि अब वह विधानसभा में भी चर्चा करने के बजाय मुंह चुराने को विवश हो गई है? हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार एक गहरे अपराध बोध से जूझ रही है। इतनी कम अवधि का सत्र रखकर सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश के हित में कोई सार्थक चर्चा करने को वह तैयार नहीं है। शर्मा ने विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया को प्रतिबंधित करने पर भी ऐतराज किया है। कांग्रेस में बुलाकर मीडिया से चर्चा करते समय जिन नेताओं और सरकार को कोरोना का भय नहीं सताता, उन्हें विधानसभा में मीडिया की उपस्थिति से किस बात का भय सता रहा है? प्रदेश सरकार को कार्यवाही की रिपोर्टिंग की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fWmSLD
via IFTTT

No comments