Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बकरीद पर कोरोना के खात्मे के लिए मुस्लिम समाज ने मांगी दुआ

मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा (बकरीद) शनिवार को जिले भर में मनाया गया। शहर की जमा मस्जिद में सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज जमा मस्जिद के पेश-इमाम मौलाना मुफ्ती अबरार अहमद मिसबाही साहब ने पढ़ाई।
वहीं तकिया मजार शरीफ में मौलाना मोइन साहब ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद घरों में कुर्बानी की रस्म अता की गई। मस्जिदों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन का पालन किया गया। समाज के लोगों ने महामारी बन चुके कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की। वहीं आपस में भाईचारे को इस त्योहार के माध्यम से मजबूत करने पर जोर दिया। अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी इरफान सिद्दीकी ने त्योहार में पुलिस व प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया। त्योहार को संपन्न कराने में युनूस खान, इरफान सिद्दीकी, परवेज आलम, अफजल अंसारी, अब्दुल लतीफ, अमीर अंसारी, जलील भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Muslim society prayed for the elimination of Corona on Bakrid


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31cbExc
via IFTTT

No comments