Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोयलीबेड़ा में घबराए नक्सलियों ने बांधा बैनर कहा- फोर्स बैरक में रहे

कोयलीबेड़ा में शनिवार देर रात नक्सलियों ने बैनर बांधा जिसमें ग्रामीणों को कोविड 19 से सावधान होने की बात कही गई है। साथ ही नक्सलियों ने कोरेाना की आड़ में बीएसएफ जवानों पर भी निशाना साधा। इसमें इलाके में फैल रहे कोरोना संक्रमण का कारण जवानों को बताया गया है। हालांकि अबतक एेसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें जवानों के संपर्क में आने से कोई ग्रामीण कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हो।
कोयलीबेड़ा में मेढ़की नदी एनीकट के निकट रविवार 23 अगस्त को बड़ी संख्या में नक्सलियों ने पर्चे फेंकने के साथ ही कुछ जगह सफेद कपड़े वाले बैनर बांधे हैं। इसमें एक रास्ते के बीच में भी बांधा गया है। रावघाट एरिया कमेटी की ओर से लगाए गए इन बैनरों में कहा गया है सुरक्षा बलों को वापस उनके मूल स्थान के बैरकों में भेजा जाए। पुलिस व अर्ध सैनिक बलों को दूर कर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोको।

बड़े पनेड़ा के जंगल में दफनाया संक्रमित जवान का शव

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित सीआरपीएफ के जवान की शनिवार को मौत हो गई। जवान सीआरपीएफ 199 बटालियन फुंडरी में पदस्थ थे। जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए शनिवार देर शाम दंतेवाड़ा लाया गया। टीम घोटपाल गई, लेकिन यहां ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में इसे रातों-रात बड़े पनेड़ा के जंगल में डैम के किनारे दफना दिया गया। लापरवाही की हद तब हो गई जब ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर की खाली बोटल को डिस्पोज करने की बजाए मुख्य सड़क के किनारे फेंक दिया। जब गांवों में बात फैलने लगी तो बड़े पनेड़ा ही नहीं बल्कि इसके पड़ोसी गांवों में सुबह से दहशत रही।

कांकेर : संक्रमित व्यापारी व कुर्रूटोला मेंे ग्रामीण ने तोड़ा दम

जिले में कोरोना पाॅजिटिव की तादाद बढ़ने के बाद अब मौतों का भी सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को जिले के दो कोरोना पाॅजिटिव शहर के इलेक्ट्रिक व्यापारी व चारामा के कुर्रूटोला के ग्रामीण की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना पाॅजिटिव की मौत का आंकड़ा अब चार पर पहुंच चुका है। इधर कोरोना पाॅजिटिव की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 12 नए कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। शहर के मांझापारा निवासी इलेक्ट्रिक व्यापारी की तबीयत 15 दिन पहले बिगड़ गई थी। इलाज जिला अस्पताल के ओपीडी से चल रहा था।

जगदलपुर : बीजापुर में 3 डाॅक्टर 35 जवान समेत 49 लोग संक्रमित

कोरोना संक्रमण अब आम लोगों के अलावा मेडिकल स्टाफ को भी अपना निशाना बनाने लगा बीजापुर के जिला हॉस्पिटल में तैनात तीन डाॅक्टर एक साथ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यही नहीं, यहां 35 जवानों समेत कुल 49 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीजापुर में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम तक इसके अलावा बस्तर जिले से भी 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें लालबाग के एक ही परिवार के 5 सदस्यों के अलावा एक 15 साल की बालिका भी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites panicked in Koylibeda, said banner tied - stay in force barracks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aRLgxg
via IFTTT

No comments