Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एसडीएम से शिकायत; कोयगांव में मुफ्त चावल के पैसे लिए गए

ग्राम पंचायत कोयगांव के सरपंच व दुकान संचालक द्वारा उचित मूल्य की दुकान की राशन सामग्री के वितरण व लेन देन में हेराफेरी के मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम पखांजूर कार्यालय में मामले की शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
कोरोना काल को देखते हुए शासन ने जुलाई माह में सभी राशन कार्डधारियों को अतिरिक्त 15 किलोग्राम चावल मुफ्त वितरण किए जाना था। लेकिन इसके लिए दुकान संचालक ने पैसे लिए। अगस्त माह में निशुल्क राशन का वितरण नहीं किया गया। प्रतिमाह शक्कर और केरोसिन के अतिरिक्त 6 रुपए लिए जा रहे हैं।
ग्रामीण आनंद दास, नित्यानंद दास, नकुल विश्वास, धीरज हुपेंडी, हीरालाल बोगा, युधिष्ठिर विश्वास, तीर्थंकर विश्वास, संजय हलदार, अरुण सरकार, वरुण विश्वास, विशंभर, भुवन, श्याम सुंदर, हरिदास सरकार, सिंहलू राम उइके ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच जगदेर उसेंडी द्वारा उचित मूल्य की दुकान से शासन की योजना का लाभ देने में सेंधमारी की जा रही है। लगभग 284 राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह दी जाने वाली सामग्रियों के वितरण में हेराफेरी की जा रही है। वितरण की गई सामग्रियों के बारे में राशन कार्ड में उसकी मात्रा अंकित नहीं की जाती। राशन दुकान में राशन सामग्रियों के निर्धारित रेट चार्ट भी चस्पा नहीं किया गया। सरपंच व राशन दुकान संचालक द्वारा मनमाना मूल्य लिया जाता है, जानकारी मांगने पर आगबबूला हो जाते हैं। कुछ भी बोलने से राशन नहीं देने की धमकी देते हैं।

मामले की जांच की जाएगी
सहायक खाद्य अधिकरी पखांजूर जयवर्धन ठाकुर ने कहा कि कोयगांव के ग्रामीणों से मामले की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jiAEug
via IFTTT

No comments