Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गांंव में दहशत फैलाने को अपराधियों ने देर रात हवा में की तीन फायरिंग

थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय समदा के समीप शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। रात में तड़ातड़ गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गोली की आवाज को सुनकर डरे सहमे लोग हिम्म्त जुटा कर सड़क पर निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना रतनपुरा पुलिस को दी। वहीं रतनपुरा पुलिस के एएसआई दिनेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में खाने के बाद आराम कर रहे थे। तभी अचानक गोली फायरिंग की आवाज सुनाई दी। घर से बाहर निकले तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश पूरब की दिशा में निकले। वहीं, विद्यालय की पड़ोसी शिवनगर निवासी विमला देवी ने बताया कि गोली चलने की तेज आवाज के साथ कुछ कण उनके घर के टीना पर आकर गिरने की आवाज से सो रहा बच्चा रोने लगा। जबकि परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए। इधर, एएसआई दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की एवं बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30qUXPP
via IFTTT

No comments