Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ओपन स्कूल के असाइनमेंट के लिए लंबी कतारें, कल तक बांटेंगे सेंटराें से, उसके बाद वेबसाइट से किए जा सकेंगे डाउनलोड

दसवीं-बारहवीं ओपन बोर्ड के असाइनमेंट बंटने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दानी गर्ल्स स्कूल में असाइनमेंट के लिए भारी भीड़ उमड़ी। छात्रों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। सेंटरों से 14 अगस्त तक असाइनमेंट बांटे जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त से वेबसाइट www.cgsos.co.in पर असाइनमेंट अपलोड किए जाएंगे। जिन छात्रों ने सेंटरों से असाइनमेंट प्राप्त नहीं किया है, यहां से निकाल सकते हैं। ओपन बोर्ड की कापियाें का मूल्यांकन 15 अगस्त के बाद शुरू होगा। शिक्षक घर पर ही कापियों को जाचेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल मूल्यांकन की तैयारियों में है। अफसरों का कहना है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह तक नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके लिए कापियां को जांचने का काम जल्द शुरू होगा।
इससे पहले, ओपन बोर्ड की परीक्षा पर भी कोरोना का असर पड़ा। मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षा स्थगित की गई। अब नए तरीके से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्रों को ओपन स्कूल के सेंटरों से असाइनमेंट बांटे जा रहे हैं। जिसके तहत छात्रों को प्रश्नों के जवाब घर से लिखकर लाने है। गौरतलब है कि दसवीं-बारहवीं ओपन बाेर्ड की परीक्षा में इस बार 1.40 लाख छात्र हैं। अफसरों का कहना है कि नतीजे सितंबर में जारी किए जाएंगे। जिससे बारहवीं पास होने वाले छात्रों को कॉलेज या अन्य संस्थान में प्रवेश का अवसर मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Long queues for open school assignments, will be distributed by centers till tomorrow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Vtwje
via IFTTT

No comments