Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पदमी, उमरावनगर, कोपेडबरी, मोहतरा नारायणपुर, हथमुड़ी बना कंटेनमेंट जोन

कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ रीता यादव ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा के ग्राम मोहतरा व तहसील थानखम्हरिया के ग्राम पदमी, गातापार (उमरावनगर), कोपेडबरी में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के कारण इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

ग्राम मोहतरा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार साजा चंद्रशेखर चंद्राकर व ग्राम पदमी, गातापार (उमरावनगर), कोपेडबरी के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार थानखम्हरिया नीलम सिंह पिस्दा व पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा आशुतोष चतुर्वेदी होंगे। इसी प्रकार बेमेतरा वार्ड नं 3 नगर पालिका व हथमुड़ी में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

बेमेतरा व हथमुड़ी के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार राजकुमार मरावी व पर्यवेक्षण अधिकारी एसडीएम बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा होंगे। विकासखंड नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन स्थानों पर कुल 28 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gDNhOJ
via IFTTT

No comments