Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धान रोपाई के लिए गई नाबालिग से दो दिन तक होता रहा दुष्कर्म

धान की रोपाई का काम करने एक परिचित के साथ गई नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कापू थाना क्षेत्र के गांव कदमपुरी में एक परिचित के साथ दूसरे गांव आई 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन यही दोनों आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने ले गए और फिर खेत में ले जाकर ज्यादती की। पीड़ित किशोरी को ले जाने वाली महिला वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रैरूमां चाैकी क्षेत्र के एक गांव से फूलकुंवर नाम की महिला 14 वर्षीय बालिका काे धान राेपाई कराने के नाम पर अपने बहनाेई के घर कदमपुरी लेकर आई थी। पीड़ित बालिका ने पुलिस काे बताया कि 2 अगस्त की रात फूलकुंवर उसे जबरन अपने बहनाेई के घर छाेड़ कर चली गई। यहां गांव के मुन्ना पांडो, सरगुजिया ने रात में दुष्कर्म किया । किशोरी ने जब इस बात का विरोध किया तो फूलकुंवर ने उसे धमका कर शांत करा दिया।

किशोरी ने उसे वापस घर छुड़वाने के लिए कहा तो फूलकुंवर ने दोनों आरोपियों को रक्षाबंधन के दिन उसे घर छोड़ने के लिए कहा। किशोरी ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे जबरन दोनों युवक के साथ भेजा गया। ये दोनों उसे बाइक पर ले गए लाइनपारा के जंगल के नजदीक रोककर फिर जबर्दस्ती की। शोर मचाने पर दोनों उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए।

किसी तरह वह घर पहुंची और परिजन के साथ धरमजयगढ़ थाने जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर कापू पुलिस को सूचित किया। कापू थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के साथ ही किशोरी को काम के बहाने ले जाने वाली फूलकुंवर की तलाश की जा रही है।

दरिंदगी का शिकार हुई

14 वर्षीय बालिका को काम के बहाने लाकर महिला ने उसकी सुरक्षा की परवाह नहीं की। पहले कदमपुरी और फिर जंगल में उसके साथ ज्यादती हुई। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई । कापू पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा है। परिजन आोरपियों के साथ ही धान रोपाई के लिए साथ ले जाने वाली फूलकुंवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस महिला के साथ दो आरोपियों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAtlMj
via IFTTT

No comments