Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेक्टर ने बिना मास्क वालों पर की कार्रवाई

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुरक्षात्मक नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एसडीएम के नेतृत्व में सभी विकासखंडों पर बिना मास्क पहने लोगों पर चालानी कार्यवाही तेज कर दी गई है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्वयं सड़क पर उतरकर मौजूदा हालातों का जायजा लिया। जहां उन्होंने नगर मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में प्रशासन के दल के द्वारा बिना मास्क लगाये लोगों पर की जा रही चालानी कार्यवाही का निरीक्षण किया। शर्मा ने इस दौरान आवागमन करने वाले लोगों को जिन्होंने मास्क नहीं पहना था, उनसे अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की समझाइश दी तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने भी कहा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है, कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, सुरक्षात्मक नियमों का पालन करके आप स्वयं के साथ अपने प्रियजनों को भी सुरक्षित रखेंगें इसके साथ ही प्रशासन द्वारा कि जा रही कार्यवाही में भी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्देशों का पालन करें। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार नंदजी पाण्डेय, नायब तहसीलदार अमृता सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का, थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला सहित पुलिस व नगरपालिका सूरजपुर के कर्मचारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G83wHz
via IFTTT

No comments